अपडेटेड 28 December 2024 at 07:50 IST

Weather Update: UP-बिहार में मौसम का गदर, दिल्ली में बारिश से गिरा पारा बढ़ी ठंड; जानिए आज की वेदर अपडेट

Today Weather Update 28th December: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से लुढ़का पारा, जानिए आज के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

Follow :  
×

Share


मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Cold Weather Update: देशभर के कई राज्यों में ठंड का तांडव जारी है।  दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच दिल्ली में बेमौसम बरसात होने से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है जिसका आलम ये है कि दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। तापमान लुढ़कने की वजह से कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। पहाड़ों में तापमान शुन्य से भी नीचे होने के कारण बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इसके अलावा कई राज्यों में शीतलहर के कारण ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने ठंड को लेकर नया क्या वेदर अपडेट जारी किया है।  

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात तक जमकर बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट के साथ-साथ ठंड में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।  दिल्ली में हाथ-पांव जमा देने वाली ठंड से लोग काफी परेशान हैं। आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा, शीतलहर, ठंड के बीच यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इतना ही नहीं अब दिल्लीवालों को घना कोहरा भी परेशान करने लगा है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों के साथ पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिए।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम जा रहे हैं। जहां पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए बर्फबारी आफत बनी हुई है वहीं सैलानियों के लिए बर्फ की सफेद चादर उत्साह का केंद्र बनी हुई है। लिहाजा पर्यटक इन दिनों भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ की सर्द हवा से मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।

शीतलहर-घने कोहरे का कहर

आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर, बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है। जिससे लोगों को कंपकंपी छूट सकती है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो, ओडिशा, अंडमान और निकोबार में तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप छत्तीसगढ़ और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को बिजनेस में होगा मुनाफा, इनको होगा भारी नुकसान; पढ़ें राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 December 2024 at 07:50 IST