Today Weather: क्या अब दिल्लीवालों को मिलेगी गर्मी से राहत? बिगड़ने वाला है मौसम, IMD का अलर्ट
Today Weather Update 26th April 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
Today's Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली से यूपी, राजस्थान तक झकझोर देने वाली गर्मी पड़ रही है। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इस विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में लू चलने की आशंका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। यहां दिन और रात दोनों समय गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि अब मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर साझा की है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में जल्द ही आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि फिलहाल दिल्ली का मौसम शुक्रवार की तरह ही बना रहेगा। आज भी तेज धूप और गर्मी हवा के थपेड़े पड़ेंगे।
लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 अप्रैल और पूर्वी हिस्से में 27 अप्रैल, राजस्थान में 30 अप्रैल वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 अप्रैल तक, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 29 अप्रैल तक, लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट आज भी जारी है। अगर आप दिन के समय बाहर निकल रहे हैं तो आपको कुछ सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।
यहां हो रही बारिश
पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच मिजोरम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं सिक्किम में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है यहां कई जगहों पर लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 April 2025 at 07:55 IST