अपडेटेड 23 March 2025 at 07:22 IST
Today Weather: गर्मी से बेहाल दिल्ली, यूपी-बिहार! इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट
Today Weather Update 23rd March 2025: भारत में मौसम हर दिन अपना नया रूप दिखा रहा है। कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।
Today's Weather Update: भारत का मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है जिसके चलते अब मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी सताने लगी है। कई राज्यों का तापमान आसमान छू रहा है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अब भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए ताबड़तोड़ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यानी कि अब देश के कुछ राज्य जहां गर्मी से तप रहे हैं वहीं कुछ राज्यों में बारिश से मौसम ठंडा होने वाला है। चलिए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिनों से यहां गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि मौसम अभी सामान्य बना हुआ है लेकिन गर्मी के कारण यहां तापमान मार्च के महीने में ही आसमान छूने लगा है। जिस तरह से शनिवार को दिल्ली का मौसम साफ रहा उसी तरह से रविवार को भी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलने के साथ-साथ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं जिससे दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
IMD का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक साथ कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है और तेलंगाना में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है यहां ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। ऐसे में इन राज्यों के लिए आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण यहां हालात बिगड़ सके हैं इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर आदि में आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 March 2025 at 07:22 IST