Today Weather: इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली समेत यूपी-बिहार का मौसम
Today Weather Update 23rd February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते यहां कई राज्यों का पारा बढ़ रहा है।
Today's Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में तापमान के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कई राज्यों में बारिश होने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिस कारण इन राज्यों में अचानक से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम में ठंडक आई है। इस दौरान तेज हवाओं ने भी दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है, हालांकि इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अभी और बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, इसके साथ-साथ आसमान में हल्की धूप भी खिलेगी।
बारिश और बर्फबारी
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले हिस्से में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई। जिस कारण इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। अभी इन राज्यों में और भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में 22 और 23 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है।
यहां भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी राजस्थान में 26, 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बदलते मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 06:25 IST