Weather Update: बारिश से राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, दिल्ली में इस तारीख से बरसेंगे बादल
Weather Update: देश के कई राज्यों में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। आइए जानते हैं आईएमडी का हालिया वेदर अपडेट क्या है।
Weather Update: देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। जहां दक्षिण भारत के तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आदि में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं, उत्तर भारत में लोग गर्मी के प्रकोप से काफी परेशान है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने हालिया वेदर अपडेट जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली प्रचंड गर्मी के प्रकोप से जूझ रही है। हालांकि बीते कुछ दिनों से यहां के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही शुक्रवार को हुई बारिश से भी दिल्ली के मौसम में हल्की ठंडक आ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 जून से बारिश का दौर जारी हो सकता है। इससे पहले यहां उमस के साथ होने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी !
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, बावजूद इसके यहां काफी हल्की बारिश देखी जा रही है। ऐसे में आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शनिवार से जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
यहां होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप में भी हल्की हो सकती है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 June 2024 at 09:07 IST