अपडेटेड 22 February 2025 at 07:28 IST

Today Weather: तेज रफ्तार से आ रहा तूफान, इन राज्यों पर पड़ेगा असर, जमकर होगी बारिश; जानिए दिल्ली-यूपी का हाल

Today Weather Update 22nd February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

Follow :  
×

Share


मौसम का हाल | Image: X

Today's Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कई राज्यों में जमकर बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। जिसके चलते इन राज्यों में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। वहीं, दिल्ली समेत पंजाब, पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार के मौसम ने भी करवट ली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिवार के लिए मौसम विभाग ने क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा। यहां दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की धूप भी देखने को मिली। साथ ही ठंडी हवाओं से दिल्लीवालों को हल्की ठिठुरन का सामना भी करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले हिस्से में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। जिस कारण इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में 22 और 23 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है।  

यहां भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी को उत्तर पश्चिमी राज्यों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी राजस्थान में 26, 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बदलते मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशिवालों के लिए रहने वाला है शानदार, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 07:28 IST