Weather Update: आ गई खुशखबरी, दिल्लीवालों को मिल सकती है गर्मी से राहत; ऐसा रहेगा UP-बिहार का हाल
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नया वेदर अपडेट जारी किया है।
Weather Update: देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। जहां दक्षिणी भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है वहीं उत्तर भारत में रुला देने वाली गर्मी से लोग बेहला हैं। इस बीच दिल्लीवालों के लिए मौसम विभाग ने राहतभरी खबर दी है। जिसके अनुसार दिल्ली में आज यानी शुक्रवार, 14 जून को हल्की बारिश के आसार हैं।
दिल्ली का मौसम
दरअसल, बीते कुछ दिनों से दिल्ली के लोग गर्म हवाओं के थपेड़ों से काफी परेशान है। दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में आईएमडी ने दिल्ली में 14 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई है। यानी कि अगर शुक्रवार को दिल्ली में बारिश होती है तो इससे लोगों को भयंकर गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
यूपी, बिहार का मौसम
वहीं, उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो यहां 16 जून तक लू की स्थिति बनी हुई है जिसके बाद यूपी के लिए 17 जून को लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद यहां आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बिहार में भी लोगों को गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। बिहार के लिए भी मौसम विभाग ने लू की स्थिति की संभावना जताई है।
इन राज्यों में कैसा है मौसम?
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा और दक्षिणी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 June 2024 at 07:36 IST