कब खत्म होगी उत्तर भारत से गर्मी? इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, पढ़ें IMD की ताजा Weather Update

Today Weather Update: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि मौसम पर आईएमडी का ताजा अपडेट क्या है।

Follow :  
×

Share


मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Weather Update: उत्तर भारत में मानसून की विदाई के साथ ही लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। हालांकि देशभर के कई राज्यों में मानसून अब भी अपने अंतिम चरण में है। इन राज्यों में रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी है। वहीं, साल का दसवां महीना अक्टूबर चल रहा है। कायदे से इस महीने में बरसाती सीजन जाने के बाद सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार अक्टूबर में भी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में अब हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि अन्य राज्यों से मानसून की विदाई कब होगी और देश में ठंड के आगाज की तारीख क्या होगी। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्यों में हालिया मौसम की स्थिति क्या है।

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप

देश के उत्तर पश्चिम हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान समेत कई अन्य राज्य भी शामिल हैं। हालांकि अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां बारिश का सीजन थमने के बाद से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। दिन की तेज धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। वहीं हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में भी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब इन राज्यों को सर्द हवाओं यानी कि सर्दियों का बेसब्री से इंतजार है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी इन राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में आज भी धूप-छांव का दौर जारी रह सकता है।  

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, विभाग का कहना है कि 12 से 14 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यहां मानसून की आखिरी बारिश होती है।

कब होगी मानसून की विदाई?

मौसम विभाग के मुताबिक,अगर बात करें पूरे देश से मानसून की वापसी की तो फिलहाल इसके लिए 15 अक्टूबर की तारीख को तय माना जा रहा है। हालांकि मौसम पर निर्भर करता है कि ये तारीख मानसून की आखिरी बारिश की तारीख होगी या इससे पहले या बाद में भी मानसून की विदाई हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: Navratri 2024 Day 8: नवरात्रि के 8वें दिन इस मुहूर्त में करें मां महागौरी की पूजा; जानिए पूजन विधि

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 08:30 IST