Today Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी से बुरा हाल, बिहार में बारिश से राहत; जानें किन राज्यों में बरसेंगे मेघ
Today Weather Update 10th April 2025: भारत में मौसम बदलने के कारण कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के अलावा बारिश भी हो रही है।
Today's Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां कई राज्यों में आसमान से आग बरसती हुई महसूस होने लगी है। इतना ही नहीं गर्मी का आलम ये है कि यहां अप्रैल के महीने में ही कुछ राज्यों का पारा 42 तक पहुंच गया है। वहीं, बुधवार को भीषण गर्मी के बीच बिहार में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा, दक्षिण के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कई राज्यों में गर्मी की वजह से लू की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्लीवालों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गर्मी के बीच दिल्ली में तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं साथ ही बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो सकता है।
इन राज्यों का मौसम
बीते दिनों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने से मौसम के तापमान अच्छी खासी कमी महसूस की गई थी। हालांकि अब इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। वहीं, राजस्थान में 10, 14 और 15 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कुछ हिस्से 15 अप्रैल को हीट वेव की बात कही गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में दिन और रात दोनों गर्म रहने की संभावना है।
यहां होगी बारिश
गुरुवार को बिहार, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी हिस्से, झारखंड और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, तामिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आध्र प्रदेश और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 08:11 IST