Rain Alert: पहाड़ों में कुदरत का कहर जारी तो मुंबई के लिए अगले 48 घंटे बेहद भारी, इन राज्यों में आज होगी 'आफत की बारिश; IMD का अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। इधर, मौसम विभाग ने मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- भारत
- 3 min read
पहाड़ों में कुदरत का कहर जारी है। खासकर उत्तराखंड़ और हिमाचल में आसमान से आफत की बारिश बरस रही है। घाटी में भी बुरा हाल है। हाल के दिनों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने के बाद आई बाढ़ की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देहरादून में फिर से बादल फटने की घटना हुई जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मैदान इलाकों में भी बारिश से बूरा हाल है। इस बीच मौसम विभाग ने आज, 16 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कई स्थानों पर बादल फटने की घटना की वजह से प्रदेश की नदियां उफान पर है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। भूस्खलन की वजह से कई जगहों पर सड़क मार्ग बाधित है। घरों के ढहने, पुलों के बह जाने से पहाड़ों में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देहरादून में बीती रात से अतिवृष्टि के कारण सहस्त्रधारा में बाढ़ आ गई है।
सहस्त्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही
देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बीती रात में बादल फटने की घटना हुई। इस घटना में सहस्त्रधारा में दुकानें और होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्य बाजार में मलबा आने से होटलों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून जिला प्रशासन ने क्लास 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
हिमाचल में उफान पर नदियां
इधर हिमाचल में भी बारिश से जमकर तबाही हुई है। सोमवार रात को हुई भारी बारिश धर्मपुर इलाके में भारी नुकसान हुआ है। मंडी जिले में भारी बारिश के बाद यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मचा दी। बस स्टैंड जलमग्न हुआ। कई वाहन बह गए हैं।
महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इधर मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सात जिलों, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, सिंधुदुर्ग, धुले और रत्नागिरी के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को रायगढ़ और रत्नागिरी में भी भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी आज बेहद भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में होगी आफत की बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। 16 से 18 सितंबर तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। मुंबई पर अगले 48 घंटे भारी है। आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। 16 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भरी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 September 2025 at 09:55 IST