Weather Update: गर्मी से जिंदगी बेहाल, पसीने से लथपथ लोगों के लिए आई अच्छी खबर, इस दिन से मिलेगी राहत; आंधी-तूफान और बारिश की IMD ने दी चेतावनी

Weather Update:यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और झुलसाने वाली हीटवेव से परेशान जनता के लिए राहत की बड़ी खबर है। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और राज्य के कई हिस्सों में तपती धूप से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

 
Follow :
Weather Update | Image: X

Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आखिरकार राहत की बड़ी खबर आ गई है। पिछले कई हफ्तों से सूरज की तपिश और हीटवेव की मार झेल रहे यूपी वासियों को अब चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं, जिसके चलते अगले 24 से 48 घंटों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

पश्चिमी और मध्य यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक, बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिन राज्य के कई जिलों के लिए बेहद अहम होने वाले हैं। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई इलाकों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका जताई है, जिसे देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी यूपी -  यहां 60 से 70 किमी घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। मेरठ, आगरा जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
पूर्वी यूपी- यहां भी 50 से 60 किमी/घंटे की तेज हवाएं लोगों को झकझोर सकती हैं।
इन जिलों में अलर्ट -  कानपुर, हमीरपुर, बांदा, आगरा और मेरठ समेत कई जिलों में बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है।

बारिश होने के आसार 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है, जिसका असर अगले 3 से 4 दिनों तक बना रहेगा।

पारे में आएगी 6 डिग्री तक की गिरावट

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत भट्टी की तरह तप रहे हैं।  वहीं प्रयागराज, झांसी, कानपुर और आगरा में भी तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ था। लेकिन अब राहत की बात यह है कि बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 29 मई से बारिश का यह दौर और तेज होगा।

इन शहरों के मौसम का हाल जानें 

लखनऊ में बुधवार से ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो चुका है, जिससे तापमान 3 डिग्री गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। गुरुवार को भी यहां  बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पिछले एक हफ्ते से 45 डिग्री की मार झेल रहे नोएडा वासियों के लिए 31 मई तक मौसम सुहाना बना रहेगा। गुरुवार शाम तक यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री तक आ सकता है, और 1 जून तक पारा 40 डिग्री से नीचे ही रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: जून में मंगल करने जा रहे हैं गोचर, इन 5 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, निवेश से होगा लाभ
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 16:41 IST