अपडेटेड 6 January 2025 at 08:08 IST
Weather Update 6th January: दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश? जानें किन राज्यों में जारी है येलो अलर्ट
Weather Update 6th January: आज यानि 6 जनवरी को राज्यों में कैसा मौसम रहने वाला है? कहां बारिश और कहां येलो अलर्ट, जानते हैं इस लेख के बारे में...
दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश? जानें किन राज्यों में जारी है येलो अलर्ट | Image:
PTI
Weather Update 6th January 2025: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत ठंड से जकड़ा हुआ है। ठंड के कारण सूर्य देव के दर्शन कर पाने भी मुश्किल हो रहे हैं। ऐसे में सुबह के वक्त रहने वाली शीतलहर और कोहरा दोनों ही तापमान को गिरा रहे हैं। यही हाल पहाड़ी इलाकों का भी है। इनका असर न केवल ट्रेनों की गतिविधि पर पड़ रहा है बल्कि फ्लाइट्स की उड़ानों पर भी दिख रहा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आज यानी 6 जनवरी को राज्यों में मौसम की क्या हाल रहने वाले है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी में आज का मौसम
- आज सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली की। बता दें कि सोमवार को मध्यम कोहरा रह सकता है। पूरे दिन बादल भी छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं तापमान को गिरा सकती हैं, जिसके कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। वहीं 8 से 10 जनवरी तक तापमान और भी ज्यादा गिर सकता है, जिसके कारण घना कोहरा व्यक्ति को परेशान कर सकता है। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।
- पंजाब, हरियाणा की बात करें तो 7 से 9 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। ठंडी हवाएं व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं। यह हाल 9 जनवरी तक देखने को मिल सकता है। वहीं आसमान में बादल भी दिख सकते हैं।
- अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रह सकता है। कोहरा और शीतलहर दोनों में से किसी भी तरह का अलर्ट नहीं है। 11 जनवरी तक मौसम विभाग ने इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।
- हालांकि श्रीनगर और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कम हो सकता है। उत्तराखंड में गरज चमक की संभावना जताई जा रही है। वहीं 7 से 11 जनवरी तक मौसम साफ रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं ठंड शरीर को कपकपा सकती हैं।
- यूपी की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत में मौसम शुष्क रह सकता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 January 2025 at 08:08 IST