Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए गर्मी से कब तक मिलेगी राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 4 जून की दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर करीब 3 बजे आई तेज धूल भरी आंधी के कारण पूरे आसमान में गहरा अंधेरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया।

 
Follow :
Weather Update | Image: Meta AI

Weather Update: राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में 4 जून को दोपहर के ठीक 3 बजे अचानक मौसम ने ऐसी करवट बदली कि देखते ही देखते चारों तरफ आंधेरा छा गया। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी से बहुत बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की धूप और उमस से लोग बेहाल थे, लेकिन अब ठंडी हवाओं और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग (IMD) ने इस बदलते हालात को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को आने वाले दिनों में भी सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर धूलभरी आंधी 

तेज रफ्तार से उठी भयंकर धूल भरी आंधी दिल्ली वालों को देखने को मिली। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों को दोपहर में ही अपनी हेडलाइट्स ऑन करनी पड़ीं। 

June 4, 2026

आसमान में धूल की ऐसी मोटी परत छाई कि मानो दिन में ही आधी रात हो गई हो। इस खतरनाक धूल भरे तूफान के तुरंत बाद मालवीय नगर और नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के आसपास सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

June 4, 2026

IMD ने दिल्ली-एनसीआर में 'येलो अलर्ट' जारी

मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है। आपको बता दें, 4 और 5 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम और तेज हवाओं के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है।

June 4, 2026

6 जून तक कैसा रहेगा नोएडा और आसपास का मिजाज?

अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ एक या दो बार भारी बारिश और तेज आंधी का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है। दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। नोएडा और आसपास के शहरों में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ एक या दो बार भारी बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। आने वाले दो दिनों तक तेज आंधी का दौर जारी रह सकता है।

June 4, 2026

ये भी पढ़ें - Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिक, एक ही परिवार के 8 लोग समेत कुल 21 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आई मृतकों की LIST
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 15:46 IST