Weather Report: दिल्‍ली-NCR में मौसम होगा सुहाना, पूरे हफ्ते बारिश की संंभावना, यूपी और बिहार का क्या होगा हाल? जानें IMD का ताजा अपडेट

IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज ओडिशा, यूपी, दिल्ली, हिमाचल में तेज बारिश की संभावना बनी है। जानें आने वाले दिनों में मौसम कैसे रहेगा, पढ़ें पूरा अपडेट।

 
Follow :
भारी बारिश का अलर्ट | Image: ANI

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार (28 जुलाई) को देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा डिप्रेशन अब पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों को पार कर रहा है। जिसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में बारिश का दौर तेज रहने वाला है।

IMD के मुताबिक, 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में हफ्ते भर तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि तापमान ऐसा ही बना रहेगा। यानी दिल्ली-NCR और पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।

 

इन राज्यों  में भी ज्यादा सतर्कता जरूरी

बिहार और झारखंड: बिहार में 28-29 जुलाई को छिटपुट से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश बाद में हो सकती है।  

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 28 जुलाई से अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश जारी रह सकती है। पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश का अनुमान है।  

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी।  

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अनावश्यक यात्रा से बचें

मछुआरों को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों के पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। यहां 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।  मेरे लंबे अनुभव में मानसून के ऐसे सक्रिय दौर में शहरी इलाकों में जलभराव और पहाड़ों में भूस्खलन आम समस्या बन जाती है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि, लोग अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों के किनारे न जाएं। 

यह भी पढ़ें: NEET प्रदर्शन: बिहार सरकार वापस लेगी FIR, भविष्य में भी नो एक्शन

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 July 2026 at 08:03 IST