Weather Report: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं ने बढ़ाई गलन; तापमान में गिरावट
Weather : दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार शाम को बारिश हुई। बारिश के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
- भारत
- 2 min read
Weather : दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार शाम को बारिश हुई। बारिश के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बारिश के साथ चल रही हवाओं से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस धीमी मगर प्रभावी बारिश ने एनसीआर में ठिठुरन बढ़ा दी है।
दिल्ली शनिवार शाम बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी होती दिखाई दी तो कई जगह सड़कों पर गढ्ढों में पानी भी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को वारिश की आशंका जताई थी। रविवार को भी दिल्ली में सुबह के समय बारिश हो सकती है।
दिल्ली और एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य
इससे पहले शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर 2 बजकर 30 मिनट तक दिल्ली और एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य के स्तर तक गिर गई थी। हालांकि, शनिवार सुबह 6.30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर रिकॉर्ड की गई। रात के समय घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, जो एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ा है।
दिल्ली में बढ़ी ठंड
दिल्ली में वीकेंड पर बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही, दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है और आने वाले शुक्रवार तक यह 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 11 January 2025 at 20:43 IST