अपडेटेड 17 January 2024 at 09:05 IST

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ेगा सर्दी का सितम, इन राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग यानी IMD ने कहा है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते इसका असर मैदानी इलाकों वाले राज्यों में भी दिखेगा।

Follow :  
×

Share


Weather alert | Image: PTI

Weather News Update: सर्दी ने अपने सितम से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर भारत (North India) में अभी ये सितम बरकरार रहने वाला है। इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ मौसम विभाग (Weather Department) ने कुछ राज्यों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

उत्तर भारत का हाल

मौसम विभाग यानी आईएमडी ने कहा है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते इसका असर मैदानी इलाकों वाले राज्यों में भी दिखेगा। ऐसे में साफ है कि अभी सर्दी लोगों का परेशान करने वाली है। वहीं पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिन तक कड़ाके की ठंड रहेगी। इस दौरान धूप देखने को नहीं मिलेगी और घना कोहरा भी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो बीते दिन (16 जनवरी) को सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पांचवें दिन दिन में ठंड की स्थिति बनी रही। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे की स्थिति के कारण 16 जनवरी को दिल्ली जाने वाली या राष्ट्रीय राजधानी से होकर जाने वाली कम से कम 30 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह आसमान साफ रहने और घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन के साइड इफेक्ट से 2050 तक 1.45 करोड़ लोगों की मौत की आशंका- WEF Report

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 06:55 IST