Weather: दिल्ली-एनसीआर से हो रही है ठंड की विदाई? जानें अन्य मुख्य राज्यों में मौसम का हाल
Weather News in HIndi: दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर मौसम की स्थिति क्या रहने वाली है। जानते हैं...
Weather: दिल्ली-एनसीआर से हो रही है ठंड की विदाई? जानें अन्य मुख्य राज्यों में मौसम का हाल | Image:
ANI
Weather News in HIndi: बता दें कि राजधानी में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। तापमान बढ़ता जा रहा है और बारिश दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। वहीं राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही हाल है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि जगहों पर भी मौसम को लेकर विभाग ने कुछ उतार-चढ़ाव बताए हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि देश के मुख्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे....
राज्यों में मौसम का हाल
- दिल्ली एनसीआर में मौसम एकदम बदल गया है। जहां दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवा चल रही थी वहीं अब बढ़ते तापमान के कारण ठंडी हवा में भी थोड़ा बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसका मतलब हम कह सकते हैं कि ठंड की विदाई तय है। बता दें कि 11 फरवरी तक तापमान 28 डिग्री और 16 फरवरी तक 29 डिग्री जाने का अनुमान है।
- उत्तर प्रदेश में भी ज्यादातर इलाके एकदम साफ रहने की संभावना है। बता दें कि तेज हवा के कारण कई हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन तेज धूप से भी तापमान बढ़ता जा सकता है। कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज आदि जगहों पर मौसम को लेकर उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। बता दें कि आज यानी 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
- राजस्थान राज्य की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। इसी तरह अन्य जगह जैसे- चित्तौड़गढ़, नागौर, वनस्थली आदि में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, 7.8 डिग्री और 7.3 डिग्री रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में 10. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।
- हरियाणा पंजाब की बात करें तो बीते दिन यहां बदल देखे गए। हालांकि बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की गई। वहीं आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि तेज हवाओं के बीच धूप से सर्दी और गर्मी का एहसास कर सकते हैं।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 February 2025 at 10:17 IST