अपडेटेड 7 August 2024 at 21:56 IST
दिल्ली में बारिश से जलभराव, यातायात हुआ प्रभावित; IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार शाम बारिश होने के कारण जलभराव हो गया और कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मध्य, उत्तर और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "अगले एक से दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।"
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने अनुमान है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 21:56 IST