अपडेटेड 29 July 2025 at 12:35 IST

पानी-पानी हुई राजधानी, दिल्ली से लेकर पटना तक भारी बारिश के बाद जलभराव, सड़कें बनीं तलाब; घरों में भी घुसा पानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। शहर की प्रमुख सड़कें दरिया बन गई है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली से पटना तक पानी-पानी | Image: ANI

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिल रही है। वहीं, बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी पटना की कई प्रमुख सड़कें तालाब बन गई। जलभराव की वजह से गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही है।


दिल्ली में बारिश के बाद सड़कें तालाब बन गई। कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। घुटने तक पानी में लोग चलने को मजबूर हो रहे हैं। सड़कों पर जलभराव की वजह से गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है। कई इलाकों में तो जिस तरफ भी नजर घूमा रहे बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। आईए दखते हैं दिल्ली के कौन-कौन से इलाकें सड़कें दरिया बन गई है।

पंचकुइयां रोड पर जलभराव

दिल्ली के पंचकुइयां रोड पर भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तर जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के बाद जखीरा अंडरपास में पानी भर जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

मोती बाग में तालाब बनी सड़कें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखा गया। वीडियो मोती बाग से है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ियां सड़कों पर पानी के बीच से निकल रही है। बुराड़ी इलाके में भी भारी जलभराव हो गया है।

सड़कों पर लगा लंबा जाम

दिल्ली की प्रमुख सड़कों में एक प्रगति मैदान का भी यही हाल है। वीडियो प्रगति मैदान से है। जहां सड़कों पर जलभराव को साफ देखा जा सकता है। सड़कों पर जलभराव के बाद लंबा जाम लग गया। सुबह-सुबह दफ्तर जानें वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटना भी हुआ पानी-पानी

दिल्ली जैसा हाल राजधानी पटना का है। सड़के की प्रमुख सड़कें तालाब बन गई है। यहां तक कि अस्‍पताल परिसरों में भी पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार विधानसभा परिसर में जलभराव

पटना जंक्शन समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में जल-जमाव की स्थिति बन गई है। 150 से अधिक मोहल्लों और कॉलोनियों में जलजमाव की स्थिति है। इतना ही नहीं सोमवार को विधानसभा परिसर में भी पानी भर गया है, जिसका वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें; हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, बिहार-झारखंड में भी बारिश बनी मुसीबत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 July 2025 at 12:25 IST