अपडेटेड 3 April 2025 at 14:35 IST

Waqf Bill: 'इन्हें सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना हैं, 70 साल से इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई लेकिन...' डोटासरा का बिल को लेकर विरोध

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Follow :  
×

Share


गोविंद सिंह डोटासरा | Image: PTI

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 70 साल में इसकी कोई आवश्यकता नहीं महसूस हुई और मौजूदा कानून पहले से ही अपना काम कर रहा था। डोटासरा ने BJP पर हिंदू-मुस्लिम मुद्दे भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आमदनी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

'इंदिरा की छवि, फिर भी वोट नहीं'- प्रियंका के वोट न करने से नाराजगी 

288 वोट के समर्थन से लोकसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास हो चुका है। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने प्रियंका गांधी के मतदान में हिस्सा न लेने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को वोट डालना चाहिए था, क्योंकि उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके कदम से अन्य लोग भी प्रभावित होते। मौलाना ने प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखने की बात कही और सवाल उठाया कि उन्होंने मतदान क्यों नहीं किया, उन्हें बताना चाहिए।

लोकसभा में देर रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल 2024 पारित हो गया, जिससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। बिल के पारित होते ही AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध जताते हुए सदन में बिल की कॉपी फाड़ दी। उन्होंने इसे मुसलमानों के अधिकारों पर हमला बताया। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि यह संशोधन पारदर्शिता बढ़ाने और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

विपक्षी दलों ने बिल का किया विरोध

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill 2024) पेश हो गया है। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश करते हुए जवाब दिया। सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष पुरजोर विरोध में उतरा है। विपक्षी दलों का कहना है कि विधेयक संविधान का उल्लंघन है और धार्मिक आजादी के खिलाफ है। जानते हैं बिल पास होने से क्या कुछ बदलने वाला है। 

यह भी पढ़ें :  कमर टच किया, कंधे पर हाथ फिर दी धमकी...नोएडा में 3 लड़कियों से छेड़खानी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 14:35 IST