अपडेटेड 11 October 2023 at 07:54 IST

गणेश जी को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो हर बुधवार इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप

गणेश भगवान को प्रथम पूजनीय देव का दर्जा दिया गया है। अगर आप भी उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो नीचे दिए कुछ पावरफुल मंत्रों का जाप जरूर करें।

Follow :  
×

Share


Ganesh Ji Ka Powerful Mantra image- shutterstock | Image: self

Ganesh Ji Ka Powerful Mantra: गणपति महाराज को प्रथम पूजनीय देव का दर्जा दिया गया है। कोई भी शुभ काम हो या फिर मांगलिक कार्य, सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि अगर सबसे पहले गणपति जी की पूजा की जाती है, तो सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाते हैं क्योंकि गजानन को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी एकदंत को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बुधवार को उनके कुछ मंत्रों का जाप जरूर करें। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या आप जानते हैं कि बुधवार को ही क्यों की जाती है गणेश की पूजा?
  • क्यों की जाती है गणेश जी की पूजा?
  • गणेश जी को खुश करने वाले मंत्र?

आखिर बुधवार को ही क्यों की जाती है गणेश जी की पूजा?

कभी-कभी मन में सवाल आता है कि गणेश जी की पूजा बुधवार के दिन ही क्यों की जाती है। दरअसल, हर देवी-देवता को समर्पित दिन के पीछे कोई न कोई कहानी जरूर होती है। ठीक उसी तरह से गणपति महाराज को समर्पित बुधवार के दिन के पीछे भी एक कहानी है। एक पौराणिक कथा के मुताबिक, जब माता पार्वती ने श्री गणेश को उत्पन्न किया था, तब उस समय कैलाश पर्वत पर बुध देव भी उपस्थित थे। बुध देव ही थे जिन्होंने सबसे पहले श्री गणेश के दर्शन किये थे और इसी कारण से वह श्री गणेश के प्रतिनिधि ग्रह कहलाए। इसलिए श्री गणेश का साप्ताहिक वार बुधवार बन गया और बस तभी से बुधवार के दिन श्री गणेश की पूजा का विधान स्थापित हुआ।

क्यों की जाती है गणेश जी की पूजा?

बुधवार की पूजा और व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है। अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं। मान्यता है कि बुधवार का व्रत करने से धन-धान्य में कभी कमी नहीं आती है, व्यापार में वृद्धि होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

गणेश जी के पावरफुल मंत्र?

बाधाओं को दूर करने के लिए

  • ॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा॥

गणेश जी का यह मंत्र सबसे सरल और प्रभावी है। सच्चे मन और श्रद्धा से इस मंत्र का जाप करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए

  • ॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्॥

इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश खुश होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

बुध ग्रह दोष के लिए

  • ॥'ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'॥

अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह दोष है तो उसको दूर करने करे लिए इस मंत्र का बुधवार के दिन जाप करें।

यह भी पढ़ें... October Panchak 2023: अक्टूबर की इस तारीख से लग रहा है पंचक, भूलकर भी न करें शुभ काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Guruwar Vrat: पहली बार करने जा रहे हैं गुरुवार का व्रत? जानिए तिथि और पूजा की विधि

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 October 2023 at 07:48 IST