अपडेटेड 6 October 2023 at 09:31 IST

मां लक्ष्मी की चाहते हैं कृपा? शुक्रवार को जरूर दान करें ये चीजें; धन-धान्य की नहीं होती है कमी

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ-साथ कुछ उपायों को करने का भी विधान है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा चाहते हैं तो इन उपायों को जरूर करें। 

Follow :  
×

Share


Shukrawar Ko Kya Daan Karen iamge- shutterstock | Image: self

Shukrawar Ko Kya Daan Karen: सुखी जीवन के लिए पैसों का होना बहुत ही जरूरी होता है और हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं, ऐसे में इन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा-पाठ से लेकर व्रत तक करते हैं। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी को खुश करने से आर्थिक स्थिति से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। अगर आप भी लक्ष्मी माता की विशेष कृपा चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन कुछ चीजों का दान जरूर करनें। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • इस ग्रह को मजबूत करने के लिए की जाती है शुक्रवार को पूजा?
  • शुक्रवार दिन किन चीजों का करें दान?
  • किस चीज को दान करने से क्या होगा?
     

     

इस ग्रह को मजबूत करने के लिए की जाती है शुक्रवार को पूजा?

मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित है। इसके अलावा शुक्रवार दिन का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जोकि भोग, विलास, प्रेम, वैभव, सौंदर्य, धन और रोमांस आदि के कारक माने जाते हैं। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन किए गए कार्यों का प्रभाव सीधे तौर पर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

शुक्रवार को इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

चूड़ियां
शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्रियों को चूड़ियों का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद तो मिलता ही है, साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। 

चावल
इस दिन चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं गरीब और जरूरतमंदों में चावल का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। 

कपड़ें
इस दिन कपड़े का दान करने पर घर में सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही दांपत्य संबंध में मधुरता आती है। 

खीर
मां लक्ष्मी की पूजा में शुक्रवार के दिन खीर का भोग अर्पित करें। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में लोगों को बांट दें। ऐसा करने से सफलता के बंद पड़े मार्ग खुल जाते हैं।

तेल
शुक्रवार के दिन सरसों तेल का दान करें। इससे भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर पर सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें... Shukrawar Upay: शुक्रवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट; जानें क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha: पितृ पक्ष में दीपक जलाते समय ना करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ख्याल

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 October 2023 at 09:28 IST