अपडेटेड 22 November 2023 at 12:18 IST

Vivah Muhurat: फिर शुरू हो रहा शादियों का सीजन, जानिए नवंबर में कौन-कौन सी तारीखों को बजेगी शहनाई

Vivah Muhurat 2023: नवंबर की इस तारीख से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

Follow :  
×

Share


विवाह का शुभ मुहूर्त (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Vivah Muhurat 2023: हिंदू धर्म में विवाह की तारीख तय करने के लिए उचित मुहूर्त देखा जाता है।किसी भी विवाह में शुभ मुहूर्त एक विशेष स्थान रखता है।माना जाता है कि शुभ या अशुभ मुहूर्त में शादी के बंधन में बंधने से इसका असर विवाहित जोड़े पर पड़ता है।यानी कि अगर आप बिना मुहूर्त जाने किसी भी मुहूर्त में विवाह के बंधन में बंध जाते हैं तो विशेष जोड़े को इसका नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • देवउठनी के साथ शुरू होगा विवाह का दौर
  • नवंबर के इस तारीख से शुरू हो रहे हैं मांगलिक कार्य
  • 2024 में शादी का शुभ मुहूर्त

दरअसल, ज्योतिषियों के अनुसार 23 नवंबर से लग्न शुरू हो रहा है जो 15 दिसंबर तक चलेगा।ऐसे में 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी और 24 नवंबर को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) होने के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।अगर आप भी नवंबर या दिसंबर में शादी करने या कराने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको शुभ मुहूर्त की तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए।तो चलिए जानते हैं विवाह की शुभ तारीखों के बारे में।

नवंबर 2023 में विवाह के मुहूर्त

अगर नवंबर महीने की बात की जाए तो 23 नवंबर, 24 नवंबर, 25, नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर की तारीख विवाह के लिए शुभ है।आप इन तारीखों में विवाह कर सकते हैं।

दिसंबर 2023 में विवाह के मुहूर्त

वहीं, दिसंबर में 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर की तारीख विवाह के लिए शुभ है।इसके बाद 16 दिसंबर से धनु मास आरंभ होने के चलते विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।जिसके बाद जनवरी 2024 में फिर से विवाह का दौर शुरू होगा।ऐसे में 2024 को भी विवाह के कुछ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

साल 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त

साल 2024 के जनवरी महीने में 18 जनवरी, 21 जनवरी, 22 जनवरी, 29 जनवरी, 30 और 31 जनवरी की तारीख विवाह के लिए शुभ है।वहीं, फरवरी महीने में 1 फरवरी, 6 फरवरी, 14 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी की तारीख शादी के लिए शुभ रहेंगी।इसके अलावा मार्च महीने में 2 मार्च, 3 मार्च, 4 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च, 8 मार्च और 9 मार्च को विवाह के लिए शुभ तारीखें  हैं।

ये भी पढ़ें : Maa Lakshmi Bhog: धन की देवी मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये भोग, तंगी होगी दूर; बनी रहेगी बरकत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 November 2023 at 12:11 IST