अपडेटेड 20 September 2023 at 17:08 IST
Vishnu Puja: विष्णु भगवान को करना चाहते हैं खुश, तो बृहस्पतिवार को करें ये महाउपाय
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं।
Vishnu Bhagwan Ko Khush Karne Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। इन्हीं में बृहस्तपतिवार का दिन भी शामिल है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी विष्णु जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कुछ उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप बृहस्पतिदेव को खुश कर सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- क्यों की जाती है बृस्पतिवार की पूजा?
- कब से शुरू करना चाहिए बृहस्तपतिवार का व्रत?
- विष्णु जी को खुश करने के लिए कौन से उपाय करें?
क्यों की जाती है बृस्पतिवार की पूजा?
गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं सुख समृद्धि और मनचाही मनोकामना पूरी करते हैं।
कब से शुरू करना चाहिए बृहस्तपतिवार का व्रत?
अगर आप भी बृहस्पतिवार का व्रत शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कब से शुरू करें, तो आप किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से बृहस्पतिवार का व्रत शुरू कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि व्रत का प्रारंभ पौष यानी पूष माह में न हो।
विष्णु जी को खुश करने के लिए कौन से उपाय करें?
- गुरुवार के दिन पानी में एक चुटकी हल्दी डाल कर स्नान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें। ऐसा करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
- इस दिन भगवान विष्णु का अभिषेक पहले गाय के दूध से फिर शंख में गंगाजल भर कर करें।
- गुरुवार के दिन विष्णु जी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करते समय भगवान हल्दी, पीला चंदन, केसर आदि का तिलक लगाएं और पीले रंग के पुष्प और फल चढ़ाएं।
- अगर आप विष्णु जी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन किसी ऐसे मंदिर में जाकर जहां पर भगवान विष्णु की प्रतिमा हो, वहां पर गुड़, चने की दाल, केसर और पीले रंग का कपड़ा चढ़ाएं।
- पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है, ऐसे में गुरुवार के दिन पीपल पर मीठा जल जरूर चढ़ाएं।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गाय के दूध की खीर बनाकर प्रसाद में चढ़ाएं।
- भगवान विष्णु की पूजा में दो चीजों का प्रयोग अवश्य करें। पहला उनके लिए जलाए जाने वाले दिया में गाय का घी प्रयोग में लाएं और दूसरा प्रसाद में तुलसी दल को अवश्य चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi 2023: 10 दिनों तक मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, लेकिन इतने दिन में भी कर सकते हैं विसर्जन
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 September 2023 at 17:05 IST