टेस्ट मैच में जितने रन, जूते का उतना ही दाम...विराट कोहली के ब्रांड के शूज का जलवा, 24 घंटे में कमा डाले 140 करोड़; शोरूम से PHOTOS VIRAL
विराट के टेस्ट क्रिकेट में रन जितनी कीमत पर लॉन्च हुए जूतों का ऐसा क्रेज है कि दिल्ली समेत बड़े शहरों के शोरूम में भीड़ खचाखच भरी है। शोरूम में जूते खरीदने के लिए भारी-भरकम भीड़ उमड़ रही है।
- भारत
- 3 min read
Virat kohli One8 Shoes: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर आते ही छा जाते हैं। ऐसा ही कुछ उनका मास्टर क्लास बिजनेस फील्ड में भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए उनके One8 Brand Shoes ने धूम मचा रखी है। लॉन्च होने के महज कुछ समय के भीतर ही जूतों का ऐसा जलवा दिखा कि करीबन डेढ़ लाख जूते बिक गए।
जी हां, विराट के टेस्ट क्रिकेट में रन जितनी कीमत पर लॉन्च हुए जूतों का ऐसा क्रेज है कि दिल्ली समेत बड़े शहरों के शोरूम में भीड़ खचाखच भरी है। शोरूम में जूते खरीदने के लिए भारी-भरकम भीड़ उमड़ रही है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें हैं जिसमें लोग जूते खरीदते दिखाई दे रहे हैं।
विराट के ब्रांड के जूतों का क्रेज
सोशल मीडिया पर लोग अपनी तस्वीरें पोस्ट कर बता रहे हैं कि अब वे भी उन लोगों में शामिल हो गए हैं जिनके पास One8 ब्रांड का जूता है। इतना ही नहीं, लोग जूते के स्टाइल और डिजाइन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
One8 ब्रांड के जूतों की कीमत
विराट कोहली के ब्रांड के एक जोड़ी जूते की कीमत 9230 रुपये रखी गई है। इनकी कीमत स्टार बल्लेबाज के टेस्ट क्रिकेट के रन जितने आंकड़ों पर तय की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने अपने ब्रांड नेम One8 के प्रोडक्ट को पूमा इंडिया के पूर्व एमडी की कंपनी के साथ मिलकर लॉन्च किया है। विराट के ब्रांड और प्रोडक्ट इसी कंपनी का फेस हैं। One8 के शूज ने जिस तरह मार्केट में आते ही बवाल मचाया है, उस हिसाब से 24 घंटे में लगभग 140 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।
क्या है विराट कोहली का One8 ब्रांड?
बता दें कि One8 कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम One8 उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है। ये ब्रांड शुरुआत में स्पोर्ट्सवियर कंपनी Puma के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। इस ब्रांड के तहत जूते के अलावा टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी बेचे जाते हैं। इसका फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 09:23 IST