अपडेटेड 20 May 2024 at 13:38 IST

VIRAL VIDEO: दो लड़कियां कर रही थी बात...तभी आपस में लड़ रही गाय ने बोला हमला, दिल दहलाने वाला मंजर

दो गाय और कुछ लड़कियों के साथ कुछ ऐसा होता है कि जिसे देख मानों एक पल के लिए रूह कांप जाए। यह घटना CCTV में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब जमकर वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


लड़की और गाय का वायरल वीडियो | Image: @/x

Girl and Cow viral video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो गाय और कुछ लड़कियों के साथ कुछ ऐसा होता है कि जिसे देख मानों एक पल के लिए रूह कांप जाए, आम तौर पर गाय को शांत देखा जाता है लेकिन दो गाय और कुछ युवा लड़कियों के बीच ये एक ऐसी टक्कर थी, जिसे देख इंटरनेट पर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए। 

एक तरफ जानवरों को चाहने वाले लोग सोच रहे हैं की गाय ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है, तो दूसरी और इस भयानक टक्कर में घायल लड़की को लेकर लोगों ने हमदर्दी जताई है, वहीं कुछ लोग इस टक्कर को हंसी में ले गए और कुछ ने तो जोक भी बना दिए, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब जमकर वायरल हो रही है।

बेकाबू गाय लड़कियों से जा टकराई 

 वीडियो क्लिप को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गाय अपने पीछे दौड़ रहे शख्स से दूर भाग रही थी, लेकिन बेकाबू हो गई और लड़की के ऊपर जा बैठी और दूसरी गाय भी लड़की से टकरा गई। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लड़कियां सड़क के किनारे एक दुकान के सामने बैठी हैं, तभी उनके साथ ये हादसा हो जाता है और दोनों गाय उनसे टकरा जाती है। 

भारी भरकम गाय लड़की पर कूद पड़ी

हालांकि ये देख आस पास वाले लोग भी तुरंत भागे और गाय के नीचे फंसी लड़की को बाहर निकाल कर लड़की को बचा लिया गया। वहीं ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि तो खैर नहीं की जा सकी, लेकिन इस घटना को देखने के लगता है कि यकीनन लड़की घायल हो गई होगी और उसे चोटें भी आई होगी, क्योंकि भारी भरकम गाय जो उसके ऊपर कूद पड़ी थी। 

यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन ने उठाई मांग- केजरीवाल भी हों गिरफ्तार

कुछ लोगों को लड़की की चिंता, कुछ ने बनाए चुटकुले

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ज्यादातर लोग लड़की को लेकर चिंतित नजर आए जबकि कुछ लोगों ने इसे जल्दी दूध डिलीवरी करार देकर कुछ चुटकुले भी बना दिए। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर एक पोस्ट में लिखा गया कि, "दूध पहुंचा दिया गया।"  

यह भी पढ़ें : जिसको मिटाना है वो भी अपना है... आखिरी बार साथ दिखेंगे धोनी-विराट! 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 May 2024 at 20:47 IST