ग्रेनेड का पिन खींचा, फेंका और गाली देते हुआ फरार...चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट का VIDEO, पुलिस कर रही 2 संदिग्धों की तलाश
चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और वहां पार्किंग में खड़ी कई गाडि़यों के शीशे टूट गए।
Blast Outside BJP office in Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और वहां पार्किंग में खड़ी कई गाडि़यों के शीशे टूट गए। बीजेपी दफ्तर की दीवारों पर छर्रे के निशान बन गए। जांच में सामने आया है कि यह एक ग्रेनेड हमला था। हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो BJP ऑफिस पर हमले का है।
इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है जिसमें इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है। हालांकि इस पोस्ट की पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है। ग्रेनेड हमले की खबर के बाद सेना और एनआईए मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की।
CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
पुलिस को CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) भी मौके पर पहुंच गई है।
जिम्मेदारी वाली पोस्ट में डीआईजी संदीप गोयल को दी गई चेतावनी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाने पर ग्रेनेड से हमला किए जाने की बात कही गई है। वायरल पत्र में संगठन की ओर से इस वारदात को अंजाम देने का जिक्र करते हुए डीआईजी संदीप गोयल को भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस पोस्ट की सत्यता को लेकर पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे गंभीरता से जांच के दायरे में लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थाना परिसर और आसपास के इलाकों में जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 20:31 IST