अपडेटेड 10 April 2025 at 08:21 IST
दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में घटिया हरकत, पैसेंजर ने सहयात्री पर किया पेशाब, एयर इंडिया विमान में फिर 'गंदा कांड'
फ्लाइट में बैठे एक शख्स ने अपने बगल में बैठे पैसेंजर पर पेशाब कर दिया। शख्स की इस हरकत से विमान में खलबली मच गई।
Air India Flight Urination: दिल्ली से बैंकॉक जा रही Air India की फ्लाइट AI2336 में मानव गरिमा को तार-तार कर देने वाली शर्मनाक घटना घटी है। जहां फ्लाइट में बैठे एक शख्स ने अपने बगल में बैठे पैसेंजर पर पेशाब कर दिया। शख्स की इस हरकत से विमान में खलबली मच गई।
घटना कल 9 अप्रैल की बताई जा रहा है, जिसपर एयरलाइंस ने सफाई देते हुए बताया कि 'आरोपी यात्री ने फ्लाइट के नियमों का घोर उल्लंघन किया और क्रू मेंबर्स ने तुरंत इसकी जानकारी DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) को दी।' बता दें Air India की फ्लाइट में इससे पहले भी ऐसी अपमानजनक हरकतें सामने आ चुकी हैं, जिस पर कई बार एयरलाइंस को आलोचना का सामना करना पड़ा है।
‘हम कड़ी कार्रवाई करेंगे’- नागरिक उड्डयन मंत्री
मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि अगर कुछ भी गलत हुआ है तो हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। सूत्रों की मानें तो विमान यात्री ने एक एमएनसी में काम करने वाले सीनियर एक्जक्यूटिव के ऊपर पेशाब किया। कंपनी ने बताया कि मामले की जानकारी डीजीसीए को भी दी गई है।
पीड़ित ने शिकायत से मना किया
दरअसल, एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, 'बुधवार (9 अप्रैल) को दिल्ली से बैंकॉक जा रहे विमान में एक यात्री द्वारा अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले में उक्त यात्री को एक महीने के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गय है।' वहीं, विमान के क्रू सदस्यों ने पीड़ित यात्री को बैंकॉक में अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराने की पेशकश की गई थी लेकिन उस समय उसने इसके लिए मना कर दिया था। फिलहाल स्वतंत्र समिति इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है। समिति अपने स्तर पर फैसला लेगी। एयर इंडिया ने ये भी कहा कि ऐसे मामलों को लेकर डीजीसीए ने जो भी मानक तैयार किए हैं उसका पालन हो रहा है।
पहले भी हुईं हैं फ्लाइट में ऐसी घटनाएं
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में भी एक यात्री ने बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। घटना 26 नवंबर 2022 को हुई थी। मामले में एयर इंडिया ने विमान यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही यात्री को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया था। आरोपी यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
नशे में धुत शख्स ने उतारे थे कपड़े, पेशाब भी किया
पिछले साल नशे में धुत एक यात्री ने अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर कर दिया था। यात्री ने फ्लाइट में यात्रियों के सामने अपने कपड़े उतार दिए और गलियारे में ही पेशाब कर दिया। नील मैक्कार्थी (25) नाम के इस शख्स ने व्हिस्की की कई बोतलें पी रखी थीं। ये घटना अमेरिकन ईगल फ्लाइट 3921 में हुई थी। विमान शिकागो से मैनचेस्टर जा रही थी। नील मैक्कार्थी के पेशाब कर देने के कारण विमान की बफैलो, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 08:21 IST