VIDEO: चंडीगढ़ में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, 12 बदमाशों ने अचानक बोला हमला; सनसनीखेज घटना CCTV में कैद
चंडीगढ़ के मौली जागरा में बदमाशों ने चाकू से हमला कर 'तोता' नामक युवक की हत्या कर दी। दोस्त आकाश भी गंभीर रूप से घायल है। जिस वक्त ये हमला वो पूरी घटना सामने लगे CCTV में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read
Chandigarh Murder CCTV Footage: चंडीगढ़ की विकास नगर मौली जागरा कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 'तोता' के नाम से मशहूर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक दूसरा साथी आकाश गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 हमलावरों ने युवकों पर अचानक हमला बोल दिया।
पुलिस ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही मौली जागरा थाने की टीम मौके पर पहुंची। घायल आकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सामने आई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाश किस तरीके से युवकों पर टूट पड़े। पुलिस इस फुटेज को बड़ा सबूत मान रही है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी को खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
नहीं थम रही अपराध की घटनाएं
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हाल के दिनों में चंडीगढ़ में अपराधिक वारदातों में इजाफा देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को जल्द सुलझाया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हमले के पीछे क्या कारण था।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 13:00 IST