उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र में एलोरा गुफा, घृष्णेश्वर मंदिर का दौरा किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और छत्रपति संभाजीनगर स्थित एलोरा गुफा का दौरा किया।

Follow :  
×

Share

जगदीप धनखड़ | Image: PTI

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और छत्रपति संभाजीनगर स्थित एलोरा गुफा का दौरा किया।

धनखड़ शहर के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जिस दौरान वह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय और सरस्वती भुवन कॉलेज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपराष्ट्रपति ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एलोरा गुफा में कैलाश मंदिर (गुफा संख्या 16) का दौरा किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और छत्रपति संभाजीनगर स्थित एलोरा गुफा का दौरा किया।

धनखड़ शहर के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जिस दौरान वह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय और सरस्वती भुवन कॉलेज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 23:35 IST