अपडेटेड 1 August 2025 at 17:16 IST

Pune Violence: पुणे में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी; भारी पुलिस बल तैनात

Pune News: पुणे में एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल मच गया। एक पक्ष के लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई वाहनों को तोड़ा गया और पथराव भी हुआ।

Follow :  
×

Share


pune violence | Image: X, ANI

Maharashtra Pune news: महाराष्ट्र के पुणे में सोशल मीडियो पोस्ट बवाल की वजह बन गया। पुणे के यवत इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़क हो गई। इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी की घटना हुई। पुलिस ने माहौल को शांत कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही इलाके में भारी सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गई।

वाहनों को फूंका, पत्थर भी बरसाए

जानकारी के अनुसार एक युवक की कथित आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल मच गया। एक समुदाय से जुड़े लोग पोस्ट पर भड़कते हुए सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई वाहनों को तोड़ा गया और पथराव भी हुआ। गुस्साई भीड़ ने कुछ दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। वहीं, यवत का साप्ताहिक बाजार भी बंद कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गांव में हफ्तेभर पहले एक घटना हुई थी, इसलिए यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और कुछ युवकों ने एक ढांचे में तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस इलाके में मौजूद है।

घटना पर आया एसपी का बयान 

वहीं, घटना पर एसपी संदीप सिंह गिल का भी बयान आया। उन्होंने बताया, "यहां यवत गांव में दोपहर लगभग 12-12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवा लड़के ने अपने व्हाट्सएप/फेसबुक पर एक आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया है। शिकायत के बाद लड़के को पुलिस स्टेशन लाया गया। कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू की। तब तक सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हो गया था।

युवक को हिरासत में लिया गया

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक की पहचान कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक यवत के सहकार नगर इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि पोस्ट के बाद स्थानीय कार्यकर्ता सहकार नगर पहुंचे और युवक के घर में तोड़फोड़ की। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस पर हस्तक्षेप किया। यवत इलाके में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna: बलात्कार मामले में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कोर्ट का फैसला सुनते ही पूर्व सांसद की आंखों से छलके आंसू


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 August 2025 at 17:16 IST