अपडेटेड 12 July 2023 at 12:50 IST

Vastu Tips: सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जाग उठेगी किस्मत, वैवाहिक जीवन में भी मिलेगा लाभ!

अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग रात में सोते समय कुछ चीजों को सिरहाने रखकर सोने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को रखने से क्या फायदे होते हैं। 

Follow :  
×

Share


Vastu Tips For Pillow | Image: self

Vastu Tips For Pillow: अक्सर आप ने सुना होगा की घर के बड़े-बुजुर्ग रात में सोते समय कुछ चीजों को सिरहाने रखकर सोने की सलाह देते हैं। जिसका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया गया है। दरअसल, वास्तु में सुखद जीवन जीने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें सिरहाने रखकर सोने से जीवन में कई सकारात्मक फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने रखकर सोना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें........

  • सोते समय सिरहाने क्यों रखनी चाहिए कुछ चीजें?
  • सोते समय सिरहाने कौन-कौन सी चीजें रखें?

सोते समय सिरहाने क्यों रखनी चाहिए कुछ चीजें?

कहा जाता है कि हम जो भी चीजें अपने सिरहाने रखकर सोते हैं उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। ऐसे में वास्तु में कुछ चीजों के बारे में बताया है जिसे सिरहाने रखकर सोने से आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत ठीक रहती है, तो वहीं धन समृद्धि के योग भी बनने लगते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम भी बनने लगते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने रखकर सोना चाहिए।

सोते समय सिरहाने कौन-कौन सी चीजें रखें?

  • वास्तु के मुताबिक सोते समय सुंगधित फूल तकिए के नीचे रखने चाहिए। ये मानसिक शांति के साथ अच्छी नींद आने में मददगार साबित होता है। साथ ही ये वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम होता है।
  • अगर आपकी सेहत लंबे समय से खराब चल रही है तो ऐसे में सोते समय अपने सिरहाने पूर्व दिशा की ओर एक कटोरी में सेंधा नमक और एक रुपए का सिक्का रखें। ऐसा करने पर सेहत में सुधार आने लगेगा।
  • वास्तु के मुताबिक अगर आप सोते समय लहसुन की कुछ कलियां अपने सिरहाने रखते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अच्छी नींद आती है।
  • सोते समय अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ या पौधे में डाले दें। ऐसा करने से सेहत को लाभ पहुंचता है।
  • सोते समय तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें... Shivling Ke Upay: अगर आप भी शिवलिंग पर चढ़ाते हैं काला तिल, तो जान लें सही तरीका, भोले शंकर जल्द होंगे प्रसन्न! 
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Sawan Ke Upay: इस सावन हो सकती हैं सारी मनोकामनाएं पूरी, बस कर लें चावल का ये छोटा सा उपाय

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 12 July 2023 at 12:46 IST