अपडेटेड 14 August 2023 at 13:50 IST
Vastu Tips For Home: घर की सफाई करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, बनी रहेगी सुख समृद्धि
Vastu Tips For Home: घर की साफ-सफाई करने से पहले आपको वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों को जान लेना चाहिए. तभी आपके घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहेगी.
Vastu Tips For Home : आपने सुना होगा कि जहां साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये बात एकदम सही है। जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है उस घर में सुख समृद्धि भी ज्यादा वक्त तक टिकी नहीं रहती, इसलिए घर को हमेशा साफ रखना बेहद जरूरी है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- वास्तु शास्त्र के अनुसार करें घर की साफ-सफाई
- सफाई करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों को रखें ध्यान
- घर की साफ-सफाई करने का सही समय
हम सभी घर की सफाई के लिए सबसे पहले झाड़ू और फिर पोछे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साफ सफाई के लिए झा़ड़ू-पोछे का इस्तेमाल कुछ नियमों के साथ किया जाए तो आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होने से कोई नहीं रोक सकता है। अगर आप वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर घर की साफ-सफाई नहीं करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, वहीं यदि आप नियमों के अनुसार घर को साफ रखते हैं तो आपके घर में कभी कलह क्लेश नहीं होगा, कभी तंगी-परेशानी नहीं आएगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन नियमों के बारे में जिन्हें ध्यान में रखकर आपको घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
सूर्योदय के बाद करें सफाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की साफ-सफाई करने का सही समय सूर्योदय के बाद होता है। अगर आप शाम, दोपहर या रात के समय घर का झाड़ू-पोछा करते हैं तो घर में नकारास्तम ऊर्जा आती है, जिससे घर में कलह क्लेश बना रहता है।
रात को घर के बाहर न लगाएं झाड़ू
अगर आप शाम के समय या रात को घर के बाहर झाड़ू लगाते हैं या झाड़ू को बाहर रखते हैं तो यह सही नहीं है। इससे अपशकुन होता है और घर में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं परिवार के लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है।
जानवर को न लगाएं झाड़ू
कई लोग झाड़ू लगाते वक्त किसी जानवर जैसे गाय या कुत्ते, बिल्ली को झाड़ू छुआ देते हैं या उन्हें झाड़ू से मारते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत है। इससे घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जिन्हें दोबारा मनाना काफी मुश्किल होता है।
किसी व्यक्ति के जाने के बाद न करें सफाई
अगर घर का कोई सदस्य घर से बाहर जा रहा है तो उसके जाने के तुरंत बाद आपको झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से विशेष व्यक्ति जिस काम के लिए बाहर जा रहा है, हो सकता है कि वह उसमें असफल हो जाए। इसलिए उसके जाने के आधे-एक घंटे बाद ही घर की सफाई करें।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 14 August 2023 at 12:43 IST