अपडेटेड 20 February 2026 at 17:42 IST

BREAKING: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत; दर्दनाक VIDEO

Valasad Gujarat: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

Follow :  
×

Share


Valasad Gujarat: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में कुंभ घाट के पास दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है, जहां इको कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस सड़क हादसे के बाद आसपास के इलाके में मातम पसर गया है।

गुजरात के वलसाड जिले में हुए दर्दनाक हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि यह परिवार आंबा जंगल क्षेत्र का निवासी है और कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहा था तभी कुंभघाट में यह भीषण हादसा हो गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद कार कैसे तहस-नहस हो गई है। हादसे की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।

हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत

हादसे में इको कार सवार आंबा जंगल क्षेत्र का निवासी था और कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहा था, तभी कुंभघाट में यह भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद सड़क भी जाम हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है, फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच कर रही है।  

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 17:25 IST