कटरा में खराब मौसम के बाद बिगड़े हालात, कई जगह लैंडस्लाइड; अमरनाथ के बाद अब श्री माता वैष्णो देवी यात्रा भी रोकी गई
Vaishno Devi Yatra Suspended: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के चलते रोक दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को बिना दर्शन ही लौटना होगा। इससे पहले अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई, पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
Vaishno Devi Yatra Suspended: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड हो गया है, ऐसे में तीर्थयात्रियों के लिए बुरी खबर आई है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को आज (19 जुलाई) से अगले आदेश तक रोक दी गई है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ये एहतियाती कदम उठाया है।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने घोषणा की कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनी के बाद यात्रा रोक दी गई है। IMD ने 19 से 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। ऐसे में मौसम नॉर्मल होने तक और रास्ते फिर से सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
अमरनाथ यात्रा पर भी रोक
अमरनाथ यात्रा को भी 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर रोक दिया गया है। कश्मीर डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने बयान में कहा कि IMD की चेतावनी को देखते हुए श्रद्धालुओं की भलाई के लिए यह फैसला लिया गया।
अमरनाथ यात्रा में इस बार अब तक 3.76 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। ये संख्या काफी बड़ी मानी जा रही है, लेकिन मौसम ने आगे की यात्रा को प्रभावित कर दिया है। श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अगले आदेश तक यात्रा पर न निकलें।
कटरा से आई डरा देने वाली तस्वीरें
कटरा से कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें खराब मौसम के कारण हुए हालात को साफ तौर पर देखा जा सकता है, मलबे में कई गाड़ियां फंस गई है। कटरा में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है।
जम्मू-कश्मीर में इस मौसम में यात्रा रोकना बिल्कुल सही कदम माना जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश लैंडस्लाइड और बाकी खतरे पैदा कर सकती है। श्रद्धालुओं की जान सबसे जरूरी है। कुछ दिनों में मौसम सुधरेगा तो यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल आने वाले लगभग 5 दिन श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 July 2026 at 08:30 IST