Jammu Landslide: जम्मू में एक सदी का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 239 mm बारिश से बाढ़ के हालात, वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अबतक 15 की मौत
वैष्णो देवी रूट पर लैंडस्टाइड में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है, जबकि 12 लोग घायल हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में हुए बारिश ने एक सदी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
गुरसिमरन सिंह की रिपोर्ट
Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रूट पर हुए लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पूरी घटना की पुष्टि की है और यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सबसे बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि जम्मू में पिछले 24 घंटे में 239 mm बारिश दर्ज की गई है जिसने एक सदी के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं, ऐसे में राज्यभर में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अर्धकुवारी में भूस्खलन की घटना को देखते हुए E&R निहारिका में एक हेल्पलाइन डेस्क स्थापित किया है। किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए संपर्क करें:
Call/WhatsApp: 9906019460 / 9906019446
यात्रियों के लिए बड़ी सलाह
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे मौसम में सुधार होने पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्टाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है और राहत कार्यों के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हुए शिकार
अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते पर मौजूद लोग मलबे की चपेट में आए गए। वैष्णो देवी से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु ज्यादातर इस हादसे का शिकार हुए हैं। खराब मौसम के कारण शिव खोड़ी यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।
हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है:
कल राज्यभर में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे के अलावा कई सड़कें बंद हैं। बुधवार (27 अगस्त) को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। जम्मू एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। नेटवर्क न होने की वजह से फोन कॉल भी नहीं हो पा रही है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 23:00 IST