एल्विश यादव गिरफ्तार, रेव पार्टी में कोबरा के जहर मामले में नोएडा पुलिस का एक्शन
यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया।
- भारत
- 2 min read
Youtuber Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। रेव पार्टी मामले में नोएडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एल्विश को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद यूट्यूबर की गिरफ्तारी हुई।
नोएडा के सेक्टर 113 से फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि एल्विश पर आरोप है कि उन्होंने नोएडा में रेव पार्टी में स्नेक बाइट पहुंचाया था। नोएडा पुलिस ने इसी मामले में उन पर शिकंजा कसा है।
DCP नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बीजेपी सांसद मेनका गांधी के एनजीओ पीएफए ने एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
बीते साल जब एल्विश यादव इस मामले को लेकर विवादों में आए थे, तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुद सफाई भी दी थी। उन्होंने अपने खिलाफ चल रही चीजों और आरोपों को फेक बताया था। एल्विश ने कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। एक्टर ने ये भी कहा था कि उनके नाम को खराब करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस दौरान यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने की भी बात कही थी।
मैक्सटर्न के साथ एल्विश की हुई लड़ाई
एल्विश यादव का नाम लगातार विवादों से घिरा हुआ है। बीते दिनों ही वो मैक्सटर्न के साथ विवादों को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में भी उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। मैक्सटर्न ने एल्विश पर जान मारने की धमकी समेत कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, एल्विश ने भी मैक्सटर्न को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
हालांकि इसके बाद एल्विश और मैक्सटर्न बीते दिनों एक-दूसरे से मिले और फोटोज शेयर कर एक-दूसरे को भाई बताया। इसके बाद मैक्सटर्न को एल्विश ने नए गाने राव साहब के टीजर में भी देखा गया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 March 2024 at 15:27 IST