हाथ में सिगरेट, बॉलीवुड गाना और तमंचे पर डिस्को...कानपुर के युवकों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, अब हिसाब करने ढूंढ रही पुलिस; VIDEO VIRAL
इन दिनों तमंचों के साथ डांस करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
- भारत
- 2 min read
Kanpur Dehat Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक हाथ में तमंचा लहराकर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये युवक 'रिंग रिंग रिंगा' गाने पर डांस करते और सिगरेट पीते भी दिखाई दिए।
वायरल हो रहे वीडियो में लगभग 5-6 युवक एक ट्रैक्टर के पास खड़े होकर तेज गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि दौरान एक युवक के दोनों हाथों में तमंचे साफ देखे जा सकते हैं।
मुंह में सिगरेट और हाथ में लहराया तमंचा
वीडियो में युवक मुंह में जलती हुई सिगरेट दबाए दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ ही देर बाद उसका एक अन्य साथी भी हाथ में तमंचा लेकर उसके साथ नाचने लगता है।
वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस
इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रूरा पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि, रिपब्लिक भारत इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
रूरा थाना सुधीर भारद्वाज के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने में जुट गई है। इसके अलावा इसकी भी पड़ताल की जा रही है कि वीडियो कब और कहां से बनाया गया है और इसमें दिख रहे हथियार असली हैं या नहीं।
पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 08:20 IST