अपडेटेड 10 April 2025 at 21:07 IST

इंस्टा स्टेटस भी ले सकता है जान...'तू जा अब जेल में', पत्नी ने ऐसा क्या लिख दिया, टूट गया पति; फंदे से झूलकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि वह अपनी पत्नी से प्रताड़ित था।

Follow :  
×

Share


Husband Commits Suicide in Bareily | Image: Instagram

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि वह अपनी पत्नी से प्रताड़ित था। उसकी पत्नी ने पुलिस केस कर उसे जेल भिजवा देने का स्टेटस भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मुंशी नगर में रहने वाले राज आर्य की करीब 1 साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली सिमरन संग शादी हुई थी। लगभग डेढ़ महीने पहले उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। आरोप है कि शादी के बाद से ही सिमरन घर में क्लेश करने लगी थी। लड़ाई-झगड़े के बाद वह अपने मायके चली जाती थी।

सिमरन के मायके वालों ने किया लड़ाई-झगड़ा

परिजनों का कहना है कि लगभग 10 दिन पहले सिमरन के मायके वाले आए और घर में खूब हंगामा किया। इतना ही नहीं, वह अपने साथ सिमरन और उसकी बेटी को ले गए। इसके थोड़े दिन बाद यानि सोमवार को राज आर्य पत्नी और बच्ची को वापस लाने के लिए सिमरन के घर गया। आरोप है कि सिमरन के घर वालों ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया। उसके साथ मारपीट तक की और पांच लाख देकर तलाक देने की धमकी दी। इतना ही नहीं, ऐसा नहीं करने पर राज आर्य और उसके पूरे परिवार को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए भी धमकाया। 

धमकी से परेशान होकर राज ने की खुदकुशी

इतना ही नहीं, सिमरन ने उलटा राज और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दे डाली। इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने सिमरन और राज के परिजनों को बुलाया। हालांकि, दोनों पक्षों में कोई बात नहीं बनी।राज के भाई ने आरोप लगाया है कि सिमरन का एक भाई बरेली पुलिस में तैनात है। महिला थाने से लौटते वक्त राज आर्य को जेल भिजवाने की धमकी दी गई। इन धमकियों से परेशान होकर राज आर्य ने घर आकर कमरे में पंखे ले लटककर आत्महत्या कर ली।

मामले की तह तक जाएगी पुलिस

क्षेत्राधिकारी तृतीय बरेली ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 अप्रैल 2025 को इज्जतनगर थाने में सूचना मिली कि मुंशी नगर में एक 28 वर्षीय युवक राज आर्य ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच में घर में क्लेश का मामला सामने आया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'तोहके काट के ड्राम में राजा...', भोजपुरी गायकों ने मेरठ सौरभ हत्याकांड पर बन डाला गाना तो नेटिजंस का फूटा गुस्सा- बैन करो

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 21:07 IST