बंद कमरे में मीटिंग के बाद जल्द हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों की होगी एंट्री; 25 में 27 की तैयारी में BJP?
योगी कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। इसके लिए विचार-विमर्श शुरू हो गया है। कई नामों पर भी मंथन चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके लिए विचार-विमर्श शुरू हो गया है। महाकुंभ मेला संपन्न होने के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार पर फैसला लिया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह यूपी चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट विस्तार होगा। इस बार कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ नए चेहरों कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शुक्रवार,14 फरवरी को लखनऊ में एक बैठक की थी। इस बैठक के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद विनोद तावड़े ने यूपी बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद इस बात की सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि योगी कैबिनेट का जल्द विस्तार हो सकता है। इस बार योगी कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
मंत्रिमंडल में अभी 6 जगह है खाली
बता दें कि योगी मंत्रिमंडल में अभी 6 जगह खाली है। वर्तमान में यूपी में 21 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार पिछड़े और दलित वर्ग से कुछ चेहरों को सरकार में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव के पर फैसला हो सकता है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
25 में 27 की तैयारी में BJP
योगी सरकार 2.0 का ये दूसरा विस्तार होगा। योगी आदित्यनाथ साल 2022 में दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। तब सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया था। इस बार मंत्रिमंडल का विस्तार अगले विधानसभा चुनाव के हिसाब से होगा। बंद कैमरे जल्द ही नए और पुराने चेहरे पर फैसला लिया जाएगा। कहा जा सकता है कि 2025 में इस मंत्रिमंडल विस्तार से BJP 27 को निशाना साधने की कोशिश करेगी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 13:00 IST