CM Yogi Birthday: योगी आदित्यनाथ मना रहे 54वां जन्मदिन, PM मोदी समेत विपक्ष के नेताओं ने भी दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। बसपा सुप्रीमो मायवती समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने CM योगी को बधाई दी है।

 
Follow :
योगी आदित्यनाथ मना रहे 54वां जन्मदिन, PM मोदी समेत विपक्ष के नेताओं ने भी दी बधाई | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज (5 जून) को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सुबह से ही उन्हें बधाई और शुभकामाना संदेश मिल रहे हैं। सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक, उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रधानमंत्री मोदी,अमित शाह से लेकर बीजपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। विपक्ष के कई नेताओं ने भी सीएम योगी के लिए अपने X हैंडल पर शुभकामना संदेश लिखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। 'X' पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने सीएम योगी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की है।

PM मोदी ने सीएम योगी को दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनका काम सराहनीय है। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

June 5, 2026

सीएम योगी ने जताया आभार

पीएम मोदी की स्नेहपूर्ण और दिल को छू लेने वाली शुभकामनाओं का जवाब देते हुए, सीएम योगी ने कहा कि उनका मार्गदर्शन और भरोसा उनके लिए लगातार प्रेरणा और ऊर्जा का एक कभी न खत्म होने वाला स्रोत है। सीएम योगी ने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी को स्नेहपूर्ण और दिल को छू लेने वाली शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। 'विकसित उत्तर प्रदेश' बनाने की यात्रा में आपका मार्गदर्शन, भरोसा और 'स्नेहपूर्ण संबल' ही मेरी असली पूंजी है। यह मेरे लिए लगातार प्रेरणा और ऊर्जा का एक कभी न खत्म होने वाला स्रोत है।

June 5, 2026

 अमित शाह ने बधाई संदेश में क्या लिखा?

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को बधाई देते हुए लिखा- 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं l'
 

June 5, 2026

मायावती ने सीएम योगी को जन्मदिन पर दी बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

June 5, 2026


यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 12:42 IST