अपडेटेड 23 January 2024 at 22:23 IST

सोने-चांदी से बने रामलला के वस्त्र का क्या है नाम? डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने खोले कई राज

Ram lalla की सामने आई तस्वीरों में उनकी भव्यता देखते ही बन रही है। उनके वस्त्र बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Follow :  
×

Share


रामलला के वस्त्र का क्या है नाम? | Image: ANI

Ram lalla Clothes Designer Manish Tripathi Revealed Many Secrets: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद रामलला की कई तस्वीरें सामने आईं। इन फोटोज में भगवान राम का दिव्य और भव्य रूप देखने को मिला। उनके आभूषण से लेकर वस्त्र तक उनकी शोभा में चार चांद लगाने का काम कर रहे थे। रामलला के वस्त्र इतने सुंदर दिखाई पड़ रहे थे कि अब हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामने आई भगवान राम की फोटोज में उनके वस्त्रों को देखने के बाद हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है कि यह किसने तैयार किया, इसका नाम क्या है, यह किन धातुओं से बना है जैसे सवाल लोगों के मन चल रहे हैं। ऐसे में आइए इन सभी चीजों के बारे में रामलला की ड्रेस डिजाइन करने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी से जानते हैं। जिन्होंने प्रभु राम के वस्त्र को लेकर कई राज खोले हैं।

कौन मनीष त्रिपाठी?

रामलला के वस्त्र बनाने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। ये भारतीय हथकरघा ब्रांड के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर भी रह चुके हैं। मनीष आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के आधिकारिक डिजाइनर और बीसीसीआई में डिजाइन पार्टनर के रूप में भी काम कर चुके हैं। फिलहाल मनीष मुंबई में फिल्मी सितारों के भी ड्रेस डिजाइन करते हैं।

यह भी पढ़ें… भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद फूले न समा रहीं Kangana Ranaut, जानिए क्या कहा VIDEO

मनीष त्रिपाठी ने रामलला के वस्त्र का रखा ये नाम

रामलला की मूर्ति के ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया, "मैंने भगवान के वस्त्र का नाम 'शुभ वस्त्रम' रखा है। ये वस्त्र 'पीतांबर' का है - पीले रंग का वस्त्र है। हमने इसे विशेष रूप से वाराणसी में तैयार करवाया था। इसमें सोने और चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है और सोने और चांदी के तारों से कढ़ाई की गई है। हमारी टीम दिल्ली से अयोध्या आई थी और हमने यहीं रहकर इसे तैयार किया। करीब 12-15 लोगों की टीम यहां पर लगी हुई थी। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।"

मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब मैंने रामलला को अपने द्वारा तैयार किए कपड़ों में देखा तो मैं बहुत भावुक हो गया। मेरा और मेरी टीम का जीवन धन्य हो गया है। बता दें कि प्रभु राम के वस्त्र इतने सुंदर हैं कि हर कोई मनीष त्रिपाठी की डिजाइनिंग की तारीफ कर रहा है। 

यह भी पढ़ें… Ram Vivah: क्या आप जानते हैं भगवान राम और माता सीता का कब और कहां हुआ था विवाह?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 22:23 IST