Kanpur Murder: 'जुम्मा-चुम्मा दे दे', इधर तड़प रहे थे करोड़पति ससुर, उधर DJ पर नाच रही थी 'कातिल' बहू; 'पार्टी नाइट' का नया VIDEO आया सामने
कानपुर में 63 साल के दवा कारोबारी विनीच मिनोचा की हत्या मामले में आरोपी बहू का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो पार्टी नाइट में 'चुम्मा-चुम्मा दे दो' गान पर थिरकती नजर आ रही है। फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है।
- भारत
- 3 min read
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के मशहूर करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अब एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस पूरी खौफनाक साजिश की बर्बरता बयां कर रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो उसी रात का बताया जा रहा है जिस वक्त घर के अंदर भाड़े के हत्यारे (नौकर) कारोबारी विनीत मिनोचा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे, ठीक उसी समय इस पूरे कत्ल की मास्टरमाइंड बहू शालू एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में बेफिक्र होकर जश्न मना रही थी।
'चुम्मा-चुम्मा दे दे' गाने पर डांस करती 'कातिल बहू'
वीडियो में शालू डार्क पर्पल गाउन पहने दिखाई दे रही है। वो अपने पति और दोस्तों के साथ मदहोश होकर नाच रही है। बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चे की फिल्म का पॉपुलर गाना 'जुम्मा-चुम्मा दे दे' बज रहा है। इस वीडियो में पार्टी का माहौल बिल्कुल सामान्य दिख रहा है। पार्टी में मौजूद सभी अपनी मस्ती में झूम रहे हैं। अगर शालू पर नजर डालें तो वो भी बिना किसी चिंता और घबराहट के थिरकती नजर आ रही है।
फोन पर नौकर को गाइड कर रही थी शालू
शालू के इस खौफनाक अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के खुलासे के मुताबिक, जिस रात उसके ससुर विनीत मिनोचा की बेरहमी से हत्या हुई, ठीक उसी रात शालू इस पूरी वारदात की साजिश रचकर एक पार्टी में शामिल होने निकली थी। हद तो तब हो गई जब पार्टी के दौरान भी वह लगातार मोबाइल के जरिए हत्यारोपी नौकर विशाल को मर्डर से जुड़े कथित निर्देश दे रही थी।
परत दर परत यूं खुले हत्याकांड के राज
पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर परत दर परत हत्याकांड से जुड़े राज खुलते चले गए। डीसीपी कासिम अब्दाली ने बताया कि नौकर ने बताया कि शालू ने ही अपने ससुर की हत्या की पूरी साजिश रची थी।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, विनीत मिनोचा की बहू शालू पर इस पूर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दूसरा नाम पूर्व नौकर विशाल और तीसरा राजकिशोर का है। इन दोनों पर कथिततौर पर हत्या को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों के बीच की कथित कड़ी से हत्याकांड की साजिश सामने आई।
सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान की। फिर जवाहरपुरम इलाके के आसपास दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जहां दोनों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विशाल की शातिर तरीके से घर में कराई एंट्री
बता दें कि शालू ने कथिततौर पर अपने ससुर की रोक-टोक से परेशान होकर उन्हें मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रची। उसने पूर्व नौकर और उसके साथी की बड़ी ही शातिर तरीके से घर में एंट्री कराई थी। शुरुआत में आरोपियों का प्लान था कि विनीत के सोने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या को ‘हार्ट अटैक’ का रूप दे दिया जाएगा, लेकिन जब वे देर रात तक नहीं सोए, तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी।
ससुर की मौत पर रोई, अब पुलिस ने भेजा जेल
इसके बाद पार्टी से देर रात पति और बच्चे के साथ घर लौटी शालू ससुर की मौत के बाद फफक-फफककर रोने लगी। हालांकि, उसकी पुलिस को गुमराह करने की चाल ज्यादा देर न टिक सकी। आखिरकार पुलिस ने उसे हत्या की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 September 2026 at 09:20 IST