कलयुगी मां ने 12 साल की बच्ची का किया सौदा, महज 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में बेचा; दरिंदे ने 4 महीने तक किया रेप फिर...
वाराणसी में एक मां ने अपनी 12 साल की बच्ची को चंद रुपयों के लिए हैवान के हाथों बेच दिया। इसके बाद बच्ची के साथ उसने रेप किया। इतना ही नहीं, एक ऑटो रिक्शा चालक ने भी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ममता को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही कोख से जन्मी बच्ची को कुछ साड़ियों और चंद रुपयों के लिए दरिंदे के हाथ बेच दिया। इससे भी भयावह और दर्दनाक बात ये है कि बच्ची को खरीदने वाले अधेड़ उम्र के खरीदार ने उसे चार महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाया। मन भरने के बाद उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, बिहार के अरवल जिले की रहने वाली मां ने अपनी महज 12 साल की बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव के हाथों बेच दिया। इस दरिंदे की उम्र 40 साल है। इसी के साथ मां ने महज 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी बच्ची का सौदा कर दिया।
दरिदों ने लूटी बच्ची की अस्मत
इतना ही नहीं, जब लहरू यादव बच्ची को रेलवे स्टेशन छोड़कर चला गया, तब एक ऑटो रिक्शा चालक रवि वर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसने भी मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रिक्शा चालक के पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बच्ची ने अपने साथ ही आपबीती बताई। मामला रेप के साथ-साथ मानव तस्करी का भी निकला, जिसे जानने के बाद पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।
चार महीने तक करता रहा रेप
यह मामला जनवरी 2026 का है। महिला ने लालच में आकर मासूम को लहरू के हाथ बेचा। इसके बाद लहरू ने वाराणसी के चहनिया स्थित एक मंदिर में झूठी शादी रचाकर 4 महीने तक उसकी अस्मत लूटता रहा। वह घर का काम नहीं करने पर उसे बुरी तरह पीटता था और घर के बाकी सदस्यों से दूर रखता था। 'हवसी' लहरू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्ची भी हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म
फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी सरनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि पूछताछ में लहरू यादव ने कबूला कि वो बिहार के अरवल में मजदूरों की ठेकेदारी करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बच्ची की मां गौरी देवी से हुई थी। जबकि गौरी देवी ने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा आर्थिक तंगी के चलते किया। उसने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार है। इधर-उधर घूमकर शराब पीता है और उसे परिवार से कोई मतलब नहीं है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 May 2026 at 12:05 IST