अपडेटेड 10 February 2025 at 13:55 IST

उत्तराखंड के CM धामी ने परिवार के साथ किया संगम स्नान, कहा- 2027 में हरिद्वार कुंभ को भी ऐतिहासिक बनाएंगे

संगम में स्नान के बाद CM धामी ने कहा, ‘‘यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां डुबकी लगाने का अवसर मिला। प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।"

Follow :  
×

Share


Pushkar Singh Dhami in Mahakumbh | Image: X

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में स्नान किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया और कहा कि संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम है।

संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां डुबकी लगाने का अवसर मिला। प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है।’’

धामी ने हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ की तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है ताकि वहां होने वाले कुंभ को भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी और साथ ही आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा। संगम स्नान के दौरान मुख्यमंत्री धामी बच्चे के साथ लहरों में हंसी-ठिठोली करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई, बड़े हनुमान मंदिर में करने जाएंगी पूजा अर्चना


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 13:55 IST