दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव मुक्त...9 साल में उत्तर प्रदेश बना उत्सव प्रदेश; CM योगी ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां
लखनऊ में आयोजित UP Summit 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बदलती कानून-व्यवस्था और विकास की एक बेहद मजबूत तस्वीर पेश की। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में यूपी ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह से बदलकर एक नया इतिहास रचा है। आज का उत्तर प्रदेश 'दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रव मुक्त' राज्य बन चुका है।
- भारत
- 3 min read
R Bharat Uchaaiyon Par UP: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था को लेकर आज देश भर में चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' का आयोजन 14 जुलाई को लखनऊ में किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में योगी कैबिनेट के कई मंत्रियों, नीति निर्माताओं ने भी हिस्सा लिया, जहां राज्य के भविष्य और अब तक के सफर पर खुलकर बात हुई।
बदली उत्तर प्रदेश की पहचान बना 'उत्सव प्रदेश'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 9 वर्षों में राज्य में आए सकारात्मक बदलावों का प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों, माफियाराज और असुरक्षा से होती थी, लेकिन आज यह धारणा पूरी तरह बदल चुकी है। सीएम योगी ने गर्व से कहा, पिछले 9 सालों में दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रवों से मुक्त 'उत्सव प्रदेश' के रूप में उत्तर प्रदेश ने अपनी नई पहचान बनाई है। आज प्रदेश में त्योहार और उत्सव शांति और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं, जो बदलते यूपी की सबसे बड़ी तस्वीर है।
आज यूपी में बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित
किसी भी राज्य के विकास के लिए कानून व्यवस्था सबसे पहली सीढ़ी होती है। सीएम योगी ने समिट में सुरक्षा के मोर्चे पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 'बेटी और व्यापारी' दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का ही नतीजा है कि आज महिलाएं बिना किसी डर के रात में भी बाहर निकल सकती हैं, और कारोबारी बिना किसी फिरौती के डर के अपना व्यापार चला रहे हैं। सुरक्षा के इसी भरोसे ने राज्य में निवेश के रास्ते खोले हैं।
9 सालों का बेमिसाल सफर और आर्थिक प्रगति
शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कानून का राज स्थापित होने से उत्तर प्रदेश देश का पसंदीदा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन गया है। एक्सप्रेसवे का जाल, बेहतर कनेक्टिविटी, नए एयरपोर्ट्स और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार के कारण आज देश-विदेश के बड़े उद्योगपति यूपी का रुख कर रहे हैं। मंत्रियों ने भी सत्रों में हिस्सा लेते हुए बताया कि कैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 July 2026 at 12:27 IST