Uttar Pradesh: जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के सत्यम मिश्रा (23) सोमवार सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि सत्यम मिश्रा 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए जनपद गाजीपुर में अपने परीक्षा केन्द्र गया था, जिसकी आज जीव-विज्ञान की परीक्षा निरस्त हो गयी। इसके बाद सत्यम अपने घर लौट रहा था, जैसे ही वह सिपाह रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर आगे गया सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक का पिछला पहिया सत्यम के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 18:38 IST