Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में ट्रक नदी में गिरा, एक की हुई मौत

मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी इलाके में एक ट्रक काली नदी में गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 
Follow :
Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में ट्रक नदी में गिरा, एक की हुई मौत | Image: X

जिले के रतनपुरी इलाके में एक ट्रक काली नदी में गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि नदी से एक शव बरामद किया गया है और संदेह है कि संभवत: यह शव चालक का है।

क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि…

सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Maharashtra: नागपुर में स्कूटर सवार से डेढ़ करोड़ रुपये जब्त, मामला दर्ज

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 November 2024 at 12:15 IST