Uttar Pradesh: 5 दिन पहले लापता हुए छायाकार का शव बरामद, पुलिस ने दी जानकारी

बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुए एक छायाकार का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 
Follow :
Uttar Pradesh: 5 दिन पहले लापता हुए छायाकार का शव बरामद, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुए एक छायाकार का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मानगढ़ गांव में खाकी बाबा के मठिया के पास गेहूं के खेत में शनिवार शाम चंदन बिंद (24) का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसने बताया कि..

उसने बताया कि बिंद रानीगंज बाजार में वीडियो फोटोग्राफी का काम करता था और गत 18 मार्च की रात से लापता था। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने रविवार को बताया कि इस मामले में मृतक के पिता श्याम बिहारी प्रसाद की तहरीर पर उसके गांव के सुरेन्द्र , श्री भगवान, बलि यादव और दीपक यादव तथा बिहार के सारण जिले के रोहित यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103-1(हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करने या अपराध को छिपाने के लिए झूठी सूचना देने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्याम बिहारी प्रसाद ने तहरीर में उल्लेख किया कि बिंद को उसके घर से सुरेन्द्र, श्री भगवान, बलि यादव, दीपक यादव व रोहित यादव घर से लेकर गए तथा उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिये। फहीम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - इन जगहों पर क्यों रहना चाहिए चुप? जानें क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 March 2025 at 14:16 IST