अपडेटेड 22 February 2025 at 19:20 IST

Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ में खेत में लगाई गई बाड़ के करंट से लड़के की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सरायबहेलिया गांव में सरसों के खेत में एक लड़के का शव पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ में खेत में लगाई गई बाड़ के करंट से लड़के की मौत | Image: X

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सरायबहेलिया गांव में सरसों के खेत में एक लड़के का शव पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। भुपियामऊ पुलिस चौकी के प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि सरायबहेलिया गांव के बृजेंद्र तिवारी का बेटा अंश तिवारी (12) शुक्रवार की शाम गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। देर रात तक अंश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद अंश का शव सरसों के खेत में पाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि..

ग्रामीणों ने बताया कि सरसों के खेत के बगल में आलू का खेत है, जिसमें जंगली जानवरों से बचाव के लिए बाड़ लगाई गई है, जिसमें बिजली का करंट रहता है। संभवत: करंट की चपेट में आने से अंश की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें - मराठी में बोलने पर बस कंडक्टर पर हमला करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 19:20 IST